लोकमन प्रधान के लिए 5 साल में बदल गई ब्राह्मणवाद की परिभाषा, Video

EXPOSED : लोकमन प्रधान के लिए 5 साल में बदल गई ब्राह्मणवाद की परिभाषा, Video

लोकमन प्रधान के लिए 5 साल में बदल गई ब्राह्मणवाद की परिभाषा, Video

Tricity Today | लोकमन प्रधान

Greater Noida : क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकमन प्रधान चर्चाओं में हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार और गौतमबुद्ध नगर पुलिस पर ब्राह्मण समाज का शोषण करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जेवर से भाजपा विधायक गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। यह ब्राह्मणों की खिलाफत है। ठाकुर समाज के विधायक ब्राह्मण समाज के सांसद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर लोकमन प्रधान ने दो दिन पहले लखनावली गांव में एक पंचायत बुलाई। जिसमें क्षत्रिय समाज, उत्तर प्रदेश सरकार, गौतमबुद्ध नगर पुलिस और जेवर विधायक के खिलाफ खूब विष वमन किया।

अब लोकमन प्रधान का साल 2017 का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह ब्राह्मणवाद के नाम पर सांसद डॉ.महेश के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ब्राह्मण समाज से कह रहे हैं कि सांसद ने हमारा नाश कर दिया है। इसे भगा दीजिए। यह राजस्थान का रहने वाला बाहरी व्यक्ति है। हम दोनों वीडियो आपके सामने रख रहे हैं। आप खुद तय कीजिए, यह ब्राह्मणवाद है या कुछ और....

हालांकि, गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी का कहना है कि लोकमन प्रधान उनके वरिष्ठ नेता हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.