जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा Delhi-NCR का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट, जहां देखने को मिलेंगे हजारों पक्षी

Yamuna Authority की खास योजना : जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा Delhi-NCR का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट, जहां देखने को मिलेंगे हजारों पक्षी

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा Delhi-NCR का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट, जहां देखने को मिलेंगे हजारों पक्षी

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida : जब आप नोेएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से हवाई जहाज में उड़ान भरेंगे तो वहां आपको धनौरी वेटलैंड में पक्षियों के जोड़े अठखेलियां करते दिखाई देंगे। ब्लैक बग, सारस, साईबेरियन पक्षी और तरह-तरह की चिडियों की चहचाहट सुनाई देगी। इसके लिए यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) ने पूरी तैयारी कर ली है। यमुना अथॉरिटी ने अपने एरिया के सेक्टर-16 में पड़ने वाले धनौरी जल निकाय को खूबसूरत वेटलैंड के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है।

धनौरी गांव के पास है बड़ी झील और वेटलैंड
यमुना अथॉरिटी ने धनौरी वेटलैंड के लिए अनापत्ति प्रदान कर दी है। इस वेटलैंड का विकास होने पर यहां आने वाले पक्षियों का संरक्षण होगा। इसके अलावा पर्यावरण का अनुकुल प्रभाव पड़ेगा। यह वेटलैंड करीब 66.54 हेक्टेयर एरिया में विकसित किया जाएगा। जल निकाय और बफर जोन मिलाकर टोटल एरिया करीब 112.89 हेक्टेयर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थोड़ी दूरी पर ही धनौरी गांव है। अथॉरिटी के सेक्टर-16 में जल निकाय है। यहां की कुछ जमीन का एरिया गहरा है। इस गहरे एरिया में सालभर बरसाती पानी भरा रहता है। इसे लोग धनौरी वेटलैंड कहने लगे हैं।

दिल्ली-एनसीआर का पिकनिक स्पॉट बनेगा धनोरी वेटलैंड
इस वेटलैंड में काफी संख्या में सारस के जोड़े रहते हैं। सर्दी के मौसम में साईबेरियन पक्षी समेत कई तरह की विदेशी चिड़िया यहां आती हैं। झील में बड़ी संख्या में जल जीव रहते हैं। इस वेटलैंड एरिया को यमुना अथॉरिटी ने विकसित करने का फैसला लिया है। वेटलैंड का एरिया 66.54 हेक्टेयर है। जबकि इसके अलग जल निकाय और बफर जोन का एरिया 112.89 हेक्टेयर है। इस एरिया को यमुना अथॉरिटी ने सुंदर और स्वच्छ वेटलैंड तैयार करने का फैसला लिया है। यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले लोग धनौरी वेटलैंड में कुछ सुकून भरे घण्टे गुजार सकेंगे। इस एरिया को इस तरह विकसित किया जाएगा कि दिल्ली-एनसीआर के लोग पिकनिक स्पॉट की तरह इस्तेमाल कर पाएं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.