डांस कर रही महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस के जवान ने किया...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नए साल पर हुआ बड़ा बवाल : डांस कर रही महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस के जवान ने किया...

डांस कर रही महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस के जवान ने किया...

Tricity Today | फर्स्ट एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित फर्स्ट एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी में नए साल पर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के भीतर नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं के साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो इन आरोपियों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी थी। घटना की जानकारी बिसरख कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 3 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इन तीनों लोगों के खिलाफ शांति भंग करने के मामले में एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शिकायत के आधार पर इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया
सोसायटी के निवासी अंकुर का कहना है कि बीती रात को सोसाइटी के निवासी नए साल का जश्न मना रहे थे। जिसमें काफी संख्या में महिला भी मौजूद थी। नए साल का जश्न नाच-गाने के साथ मनाया जा रहा था। उसी दौरान 3 लोग मौके पर आए और दबंगई दिखाने लगे। 
कैसे शुरू हुई पूरी घटना
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति का नाम भारत डेढा है। भारत अपने दो साथियों के साथ नए साल के जश्न में आया और डांस करने वाली महिलाओं के साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा। इस पर महिलाओं ने विरोध किया। जब सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पूछने लगे कि क्या आप इन महिलाओं को जानते हो तो इस पर भारत और उसके साथी आग बबूला हो गए। इन लोगों ने महिलाओं को धक्का दिया और पुरुषों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक महिला को चोट आई है। आरोपियों ने उसको धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था। तीनों लोगों ने सोसाइटी में बुरी तरीके से मारपीट और बदतमीजी की थी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को शांति भंग करने के मामले में हिरासत में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। निवासियों की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है।

आरोपी अपने आपको बताता है दिल्ली पुलिस का जवान
हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि इनमें से मुख्य आरोपी भारत अपने आपको दिल्ली पुलिस का जवान बताता है। भारत निवासियों पर रौब झाड़ता है कि वह दिल्ली पुलिस में तैनात हैं, वह कुछ भी कर सकता है। लोगों का कहना है कि भारत के द्वारा यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिवाली और होली पर इसी तरीके की घटना सोसाइटी में इसके द्वारा की जाती है। पूरी सोसाइटी इससे परेशान है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.