जीजा को गोलियां मारने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, भांजे की कस्टडी लेने के लिए दिया था वारदात को अंजाम

Greater Noida BREAKING : जीजा को गोलियां मारने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, भांजे की कस्टडी लेने के लिए दिया था वारदात को अंजाम

जीजा को गोलियां मारने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, भांजे की कस्टडी लेने के लिए दिया था वारदात को अंजाम

Tricity Today | दोनों आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida News : कासना थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सिपाही द्वारा अपने जीजा के ऊपर गोलियां चलाने वाले साले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जान से मारने की नियत से आरोपी पर कई राउंड गोलियां चलाई थी। इस जानलेवा हमले में पीड़िता को 3 गोलियां लगी है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने जीजा पर गोली चलाने वाले साले और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
थाना कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सादुल्लापुर गांव निवासी दीपक की बहन की शादी अस्तौली गांव निवासी नवीन से हुई थी। दीपक की बहन ने वर्ष 2020 में आत्महत्या कर ली थी। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति नवीन पर मुकदमा दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था। नवीन के तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी है। 5 वर्षीय युवराज कई दिनों से अपने ननिहाल पक्ष दीपक की कस्टडी में था।

लड़पुरा गांव में बुलाकर दिया था वारदात को अंजाम
उन्होंने बताया कि नवीन ने बेटे को वापस लेने के लिए कोर्ट में केस किया था। 24 मार्च को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बच्चे को वापस नवीन को सौपने का समझौता कराया। लड़पूरा गांव में बच्चों बच्चे को वापस करना था। नवीन अपने बच्चे युवराज को लेने पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल से आया दीपक और उसके साथियों ने उसके ऊपर जान से मारने की नियत से दर्जनभर राउंड फायरिंग की। नवीन के शरीर में 3 गोलियां लगी। 
 
सास-ससुर की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दीपक के साथ उसके एक और साथी को भी गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है। इस मामले में नवीन के सास-ससुर भी आरोपी है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.