आज जिले में आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होंगे रूबरू

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 : आज जिले में आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होंगे रूबरू

आज जिले में आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होंगे रूबरू

Google Photo | केशव प्रसाद मौर्य

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी अब मैदान में उतरने लगी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर आ रहे हैं। जिले में वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तैयारी कर ली है। गुरुवार को किसी भी वक्त केशव प्रसाद मौर्य गौतमबुद्ध नगर में आ जाएंगे।

नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी का निरीक्षण करेंगे
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले केशव प्रसाद मौर्य जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में तमाम उच्च अधिकारी मौजूद होंगे। केशव प्रसाद मौर्य सभी अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। हो सकता है कि वह कोई बड़ा आदेश देकर जिले से जाए। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को लेकर भी निरीक्षण कर सकते हैं।

भाजपा के टिकट पर काफी लोग दावेदारी ठोक रहे
जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होंगे। आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी काफी बार केशव प्रसाद मौर्य गौतम बुद्ध नगर में आ चुके हैं। चूंकि अब लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए तैयारी जोरों पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर काफी लोग दावेदारी ठोक रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.