नोएडा में डॉक्टर महेश शर्मा के साथ मैदान में कूदे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, नामांकन के दौरान पहुंचे कलेक्ट्रेट

BIG BREAKING : नोएडा में डॉक्टर महेश शर्मा के साथ मैदान में कूदे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, नामांकन के दौरान पहुंचे कलेक्ट्रेट

नोएडा में डॉक्टर महेश शर्मा के साथ मैदान में कूदे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, नामांकन के दौरान पहुंचे कलेक्ट्रेट

Tricity Today | डिप्टी सीएम बृजेश पाठ पहुंचे कलेक्ट्रेट

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ग्रेटर नोएडा में स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। बृजेश पाठक नोएडा से सांसद पद का चुनाव लड़ रहे डॉक्टर महेश शर्मा के नामांकन करवाने के लिए आए हैं। यह दिग्गज पहुंचे 
नामांकन के दौरान डीएम ऑफिस में डॉक्टर महेश शर्मा के अलावा नोएडा के विधायक पंकज सिंह और दादरी के विधायक तेजपाल नागर मौजूद हैं। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कलेक्ट्रेट पहुंचे। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर महेश शर्मा के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
Imageचौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.