डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे ग्रेटर नोएडा, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बड़ी खबर : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे ग्रेटर नोएडा, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे ग्रेटर नोएडा, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Tricity Today | डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ग्रेटर नोएडा में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का जायजा लिया। केशव प्रसाद मौर्य ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी को बधाई दी है। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू हुए।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी
दरअसल, कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव 2024 है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी मैदान में उतर गई है। इसी बीच अब गौतमबुद्ध नगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ग्रेटर नोएडा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ग्रेटर नोएडा के तिलपता में स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय का जायजा लिया। वहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पदाधिकारी के साथ बातचीत की।

नोएडा एयरपोर्ट साइट का दौरा कर सकते हैं
बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य अधिकारियों के साथ भी बैठक कर सकते हैं। इसके अलावा वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी को लेकर निरीक्षण कर सकते हैं। अगर केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की तो विकास कार्यों पर चर्चा होगी और वह बड़े निर्देश अधिकारियों को दे सकते हैं। इसके अलावा जो जानकारी ग्रेटर नोएडा से डिप्टी सीएम को मिलेगी, वह योगी आदित्यनाथ को भी दे सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और पदाधिकारी इस समय केशव प्रसाद मौर्य के साथ हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.