मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी बस गई अवैध कॉलोनी, रोक के बाद जारी है निर्माण

Greater Noida : मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी बस गई अवैध कॉलोनी, रोक के बाद जारी है निर्माण

मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी बस गई अवैध कॉलोनी, रोक के बाद जारी है निर्माण

Tricity Today | बस गई अवैध कॉलोनी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के डूब क्षेत्र में रोक के बावजूद अवैध निर्माण जारी है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया। जहां खसरा नंबर 778 और 779 में भूमाफियाओं द्वारा एक अवैध कालोनी काटी जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी पूरी कालोनी बस चुकी है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

डीएम और एसडीएम सदर ने भी नहीं की कार्रवाई 
जानकारी के मुताबिक खसरा नंबर 778 और 779 के अलावा 780 और 781 व एक अन्य नंबर पर जो नाली और चकरोड है। उस पर भी भूमाफियाओं ने कालोनी काट दी है। कुछ लोगों द्वारा इसकी शिकायत कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। इसके अलावा जिलाधिकारी और एसडीएम सदर के पास भी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। देखते ही देखते भूमाफियाओं द्वारा एक अवैध कालोनी बसा दी गई। आज इस कालोनी में एक बड़ी आबादी रह रही है। शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ये कालोनियां काटी जा रही है। इन अवैध कालोनियों में विकास कार्यों पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी धड़ल्ले काम चल रहा है। 

प्राधिकरण अधिकारियों ने मूंदी आंखें
शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की फोटो और वीडियो के जरिए कई बार प्राधिकरण अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों और भूमाफियाओं के बीच सांठ-गांठ है। इसी के चलते प्राधिकरण अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.