धर्मेंद्र चंदेल फिर बने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, दूसरे पैनल को 56 वोटों से हराया

बड़ी खबर : धर्मेंद्र चंदेल फिर बने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, दूसरे पैनल को 56 वोटों से हराया

धर्मेंद्र चंदेल फिर बने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, दूसरे पैनल को 56 वोटों से हराया

Tricity Today | धर्मेंद्र चंदेल पैनल

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का मतदान हो गया है। एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चंदेल ग्रेटर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष बने है। धर्मेंद्र चंदेल 77 वोटों से जीते है। चुनाव में शनिवार को बंपर मतदान हुआ है। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मतदान करवाया गया है। बड़ी बात यह है कि 99 वोट डाले गए हैं। संस्था के मौजूदा अध्यक्ष धर्मेंद्र चंदेल का पैनल और नरेंद्र भाटी का पैनल चुनाव लड़ रहे थे। जिसमें नरेंद्र भाटी पैनल को हार का सामना करना पड़ा हैं।

106 में से 99 पत्रकारों ने किया मतदान
चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह, श्यामवीर चावड़ा और राजेश भाटी ने बताया कि 106 पत्रकार वोटर लिस्ट में शामिल थे। इनमें से 99 वोटरों ने मतदान किया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह 10:00 बजे नोएडा मीडिया क्लब के मतदान केंद्र में वोटिंग शुरू करवाई गई। निर्धारित वक्त 1:00 बजे तक निर्बाध रूप से मतदान किया गया है। कुल 99 वोटिंग हुई है। मतगणना में सुनील पांडेय और रोहित प्रियदर्शनी मौजूद रहे। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा शहर के स्वर्ण नगरी में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब स्थित है।

धर्मेंद्र चंदेल पैनल ने नरेंद्र भाटी को हराया
धर्मेंद्र चंदेल के पैनल से उपाध्यक्ष पद पर बृजेश भाटी, महासचिव पद पर कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर विशाल दुबे भाटी और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तरुण भड़ाना, नरेंद्र ठाकुर और रूपेंद्र सिंह हैं। दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र भाटी, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद, महासचिव पद पर राजेश गौतम, कोषाध्यक्ष पद पर भूपेश प्रताप सिंह, कार्यकारणी पद पर सुनील शर्मा और सोवेंद्र भाटी चुनाव लड़ रहे थे। नरेंद्र भाटी को इस चुनाव में हार का मुंह देखने को मिला है।

जीतने वाला पैनल
धर्मेंद्र चंदेल - 77 वोट
बृजेश भाटी -  78  वोट 
कपिल शर्मा - 69 वोट 
विशाल दुबे - 66 वोट 
नरेंद्र ठाकुर - 64 वोट 
रूपेंद्र सिंह - 68 वोट

हारने वाला पैनल
नरेंद्र भाटी - 21 वोट
कैलाश चंद - 21 वोट
भूपेश प्रताप सिंह - 33 वोट
राजेश गौतम - 30 वोट
सुनील शर्मा - 31 वोट 
सोवेंद्र भाटी - 28 वोट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.