10 से 16 जुलाई तक लगेगा बाबा का भव्य दरबार, सजावट में 10 करोड़ रुपए हुए खर्च, दिन-रात चलेगा भंडारा

ग्रेटर नोएडा में आएंगे धीरेंद्र शास्त्री : 10 से 16 जुलाई तक लगेगा बाबा का भव्य दरबार, सजावट में 10 करोड़ रुपए हुए खर्च, दिन-रात चलेगा भंडारा

10 से 16 जुलाई तक लगेगा बाबा का भव्य दरबार, सजावट में 10 करोड़ रुपए हुए खर्च, दिन-रात चलेगा भंडारा

Google Images | पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में हिन्दू हृदय सम्राट पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की आने की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। यहां पर धीरेन्द्र शास्त्री 7 दिन रहेंगे। भक्तों के लिए कथा स्थल पर बड़ा पंडाल लगाया जा रहा है। बागेश्वर बाबा के लिए एक भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में देशभर से भक्त और श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिनके लिए अब तक का सबसे बड़ा पंडाल 200 बीघे में लगाया जा रहा है। इसमें 20 लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। आने वाले भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था आयोजकों की तरफ से रहेगी।

बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के लिए किए खास इंतजाम
ग्रेटर नोएडा में प्रोग्राम की शुरुआत 8 जुलाई को हवन के बाद से होगी। 9 जुलाई को पंडित धीरेंद्र शास्त्री कलश यात्रा में हिस्सा लेंगे। 10 से 16 जुलाई तक कथा सुनाने के साथ दिव्य दरबार लगाएंगे। इस कलश यात्रा में सवा लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल हो सकती हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। जैसे उनके लिए सहारनपुर में भव्य सिंहासन बन रहा है। जम्मू से कालीन आ रही है। बाबा के मंच को सजाने के लिए फूल वृंदावन से आ रहे हैं। जानकारों की मानें तो इसमें करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार लगने की सूचना मिलते ही आसपास के सभी होटल बुक हो चुके हैं। दूर दराज से आने वाले लोगों ने एडवांस बुकिंग करा दी है।

जैतपुर मेट्रो डिपो के पास होगा कार्यक्रम
आयोजक मंडल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमदभागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 'अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट' करवा रहा है। आयोजन स्थल के रूप में जैतपुर मेट्रो डिपो के पास वाले मैदान को चुना गया है। साथ ही देश के प्रमुख धर्माचार्य, पीठाधीश्वर और संतो को आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। गौरक्षा पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.