धीरेन्द्र सिंह ने रावण और कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया, कहा- दहशरा है बुराई पर अच्छाई की जीत

Greater Noida : धीरेन्द्र सिंह ने रावण और कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया, कहा- दहशरा है बुराई पर अच्छाई की जीत

धीरेन्द्र सिंह ने रावण और कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया, कहा- दहशरा है बुराई पर अच्छाई की जीत

Tricity Today | धीरेन्द्र सिंह ने रावण और कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया

Greater Noida News : विधानसभा जेवर के कस्बा रबूपुरा में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए और भव्य दृश्य का अलौकिक आनन्द लिया। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बुराई का प्रतीक माने जाने वाले रावण और कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया। रावण दहन के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

हमें उत्तर प्रदेश को आगे पहुंचाना है
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, "रावण दहन असत्य पर सत्य की जीत है, बुराई पर अच्छाई की जीत है। रावण के साथ-साथ अपनी बुराइयों और कमजोरियों को भी हमें जला देना है। हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि देश और प्रदेश निरंतर आगे बढ़े, तभी विजयादशमी का अनुभव होगा।" इस मौके पर भाजपा नेशनल स्पीकर गोपाल कृष्ण अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.