धीरेंद्र सिंह ने स्मार्ट विलेज रौनीजा को दी 12.25 करोड़ रुपए की सौगात, कहा- बदल रहा हमारा जेवर

Greater Noida : धीरेंद्र सिंह ने स्मार्ट विलेज रौनीजा को दी 12.25 करोड़ रुपए की सौगात, कहा- बदल रहा हमारा जेवर

धीरेंद्र सिंह ने स्मार्ट विलेज रौनीजा को दी 12.25 करोड़ रुपए की सौगात, कहा- बदल रहा हमारा जेवर

Tricity Today | धीरेंद्र सिंह

Greater Noida News : जेवर विधानसभा में गौतमबुद्ध नगर का पहला सरकारी ट्रामा सेंटर बन रहा है। इसके साथ 100 बेड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बन रहा है। जिसकी लागत करीब 45 करोड़ रुपए है। साथ में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यहां अनेकों औद्योगिक इकाइयां अपने उद्योग धंधे स्थापित भी कर चुकी है। साथ ही मेडिकल डिवाइस और देश की बेहतरीन फिल्म सिटी भी यहां प्रस्तावित है। जिससे असंख्य नौजवानों को रोजगार मिलेगा और यह क्षेत्र विकास के मामले में भी बहुत तेजी से तरक्की की तरफ अग्रसर है। 

12 करोड़ 25 लाख रुपए की सौगात
विकास की इस गति को अनवरत जारी रखने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास स्थित ग्राम रौनीजा में स्मार्ट विलेज के विकास कार्यों का शुभारंभ बच्चियों से कराया। जिसमें तकरीबन 12 करोड़ 25 लाख रुपए धनराशि खर्च होगी। इस धनराशि से तालाबों का सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, विद्युत आपूर्ति और विद्यालयों का दुरुस्तीकरण आदि अनेकों कार्य कराए जाएंगे। 

जेवर पूरे उत्तर प्रदेश के विकास का माध्यम बनेगा
इस मौके पर धीरेंद्र सिंह ने कहा, "जेवर आज तरक्की की बुलंदियों पर है। यहां हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। आने वाले समय में जेवर पूरे उत्तर प्रदेश के विकास का माध्यम बनेगा।" इस दौरान धीरेन्द्र सिंह ने जनचौपाल में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए सम्बन्धित को मौके पर ही आदेश दिया। इस मौके पर हरी बाबा, स्यौदान सिंह, हुकमपाल सिंह, राजपाल सिंह, रोहतास सिंह, हरी मास्टर जी, कपिल अग्रवाल, रवि भाटी और योगेश सिंह आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.