बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को मोदी-योगी ने किया साकार, जेवर के सैकड़ों लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ 'मन की बात' सुनी

धीरेन्द्र सिंह बोले- बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को मोदी-योगी ने किया साकार, जेवर के सैकड़ों लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ 'मन की बात' सुनी

बाबा भीमराव अंबेडकर के सपनों को मोदी-योगी ने किया साकार, जेवर के सैकड़ों लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ 'मन की बात' सुनी

Tricity Today | धीरेंद्र सिंह और बेबी रानी मौर्य

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा से विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कैबिनेट मिनिस्टर बेबी रानी मौर्य ने भी हिस्सा लिया है। इस मौके पर बुलंदशहर की विधानसभा शिकारपुर से विधायक रहे मुंशीलाल गौतम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया है। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

बाबा साहब ने यही सपना देखा था : धीरेन्द्र सिंह
धीरेंद्र सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "बाबा भीमराव अंबेडकर ने समाज के दबे कुचले लोगों की उन्नति के लिए जो सपना देखा था, वह सपना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकार कर रहे हैं।" 

हर नागरिक को समान अधिकार दिए गए : जेवर विधायक
धीरेंद्र सिंह ने कहा, "सामाजिक और जातीय व्यवस्था में जकड़े हुए हिंदुस्तान को सामाजिक क्रांति के प्रणेता बाबा भीमराव अंबेडकर ने दिशा देते हुए ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां जातीय और सामाजिक बंधन देश की तरक्की में बाधक न बनें, कमजोर वर्गों का कल्याण हो और सभी को समान अधिकार मिलें।" धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा, "भारत का संविधान उसी सामाजिक क्रांति के प्रणेता के विचारों से ओतप्रोत हैं, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए गए हैं।"

जेवर के इन मुख्य लोगों ने लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम में किशन लाल पाराशर, रूपलाल कौशिक, रामवीर सिंह, हरकेश सिंह, किरनपाल सिंह, राजेश प्रधान, भोलू शर्मा, नीरज शर्मा, हाजी चुनमुन नेताजी, सुरेंद्र नेताजी, दिनेश सिंह, सुभाष भाटी चेयरमैन, अमरपाल सिंह, डॉ.जयप्रकाश सिंह, धीरज शर्मा, तरीकत खान, अकरम खान, गिर्राज शर्मा, शैलू बाबा और शैलेंद्र नगर आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.