शिक्षा के साथ पर्यावरण का भी रखें ख्याल

ग्रेटर नोएडा में बोले धीरेंद्र सिंह- शिक्षा के साथ पर्यावरण का भी रखें ख्याल

शिक्षा के साथ पर्यावरण का भी रखें ख्याल

Tricity Today | पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बीसीसीएम होटल मैनेजमेंट कॉलेज परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर में  300 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए। जिसमें अमरूद  और जामुन के पौधे थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सतिंदर सिंह बाँगा एमडी बिक्टोरा ग्रुप, स्थानीय विधायक धीरेन्द्र ठाकुर, रेडिसन होटल के जनरल मेनेजर अनिरबान सरकार, कमांडर सिद्धू , रघुवंश तिवारी, महेंद्र सिंह, विकास गुप्ता जी, कॉलेज के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में छात्र उपस्थित थे।

विधायक धीरेंद्र ने कहा कि वह शिक्षा के साथ साथ पर्यावरण का भी ख्याल रखना आवश्यक है और यह हम सभी की ज़िम्मेदारी है। बाँगा ने कहा कि प्रकृति का संगरक्षण के  लिए हर व्यक्ति को साल में कम से कम दस पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। एक व्यक्ति को अपने जीवन में 308 पेड़ों के ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। दीपक झा ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्थान का प्रयास सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता और योगदान सदत बनाए रखें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.