बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियां बढ़ी, अब तक 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले

गौतमबुद्ध नगर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियां बढ़ी, अब तक 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियां बढ़ी, अब तक 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले

Google Image | Symbolic Image

Noida/Greater Noida : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 5 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। यमुना और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बाढ़ आने की वजह से लोगों में बीमारियां बढ़ने लगी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंडन और यमुना नदी के किनारे डूब क्षेत्र में रहने वाले करीब 5,000 लोग बीमार हो गए हैं। जिनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

100 में से 20% लोग बुखार से पीड़ित
जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या बुखार पीड़ित है। लगातार शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है और इलाज चल रहा है। गुरुवार को मलेरिया विभाग की काफी टीम हिंडन नदी के किनारे गई और लोगों का इलाज किया। मिली रिपोर्ट के मुताबिक 100 में से 20% लोग बुखार से पीड़ित हैं। काफी लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत है। बुखार से पीड़ित लोगों को इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा ब्लड टेस्ट भी करवाया जा रहा है।

आई फ्लू की समस्या आने लगी
गौतमबुद्ध नगर की सहायक जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति वर्मा ने बताया कि हिंडन नदी से प्रभावित स्थानों पर मरीजों का जायजा लिया गया है। अभी तक सैकड़ों लोगों को इलाज दिया जा चुका है। विशेष डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अब हिंडन नदी के किनारे आई फ्लू की भी समस्या आने लगी है। जिला प्रशासन और पुलिस टीम लगातार लोगों की मदद के लिए कदम उठा रही है।

यमुना नदी में बढ़ा पानी और हिंडन में कम हुआ
आपको बता दें कि यमुना नदी में 25,000 क्यूसेक पानी बढ़ा है। हिंडन नदी में 13,000 क्यूसेक पानी कम हुआ है। हिंडन नदी में अब राहत है, लेकिन लोग अभी भी डरे हुए हैं। काफी लोगों ने अपना मकान खाली कर दिया है और सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं तो कुछ लोग अभी भी अपने घरों में कैद हैं। नीचे पानी भरा होने की वजह से छत पर बैठे हुए हैं। डूब क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति भी ठप पड़ी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.