जिला प्रशासन और NDRF की टीम ने 250 से ज्यादा गायों को बचाया, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दी जानकारी

ग्रेटर नोएडा में बाढ़ : जिला प्रशासन और NDRF की टीम ने 250 से ज्यादा गायों को बचाया, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दी जानकारी

जिला प्रशासन और NDRF की टीम ने 250 से ज्यादा गायों को बचाया, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दी जानकारी

Tricity Today | जिला प्रशासन और NDRF की टीम ने 250 से ज्यादा गायों को बचाया

Greater Noida News : यमुना खादर के डूब क्षेत्र में बाढ़ आने की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। केवल मानव ही नहीं बल्कि पशुओं पर भी आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें दीपा नाम की एक महिला कह रही थी कि डूब क्षेत्र में सेक्टर-135 के बाद 250 से ज्यादा गाय गौशाला में फंसी हुई है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने इन सभी गाय को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इसकी जानकारी गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दी है। 

250 से ज्यादा गाय फंसी हुई थी
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि डूब क्षेत्र में सेक्टर-135 के पास गौशाला हैं, जहां पर करीब 250 से ज्यादा गाय फंसी हुई थी। एनडीआरएफ, नोएडा पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग सभी गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। अब केवल 3-4 गाय मौके पर बची हुई हैं। जिनको दोपहर तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को खाली करवाया गया
मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम लगातार लोगों से संवाद कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को खाली करवाया गया है। किसी व्यक्ति को दिक्कत ना हो, इसको लेकर मौके पर काफी अधिकारी मौजूद हैं। जिला प्रशासन और अन्य संस्थानों की मदद से बाढ़ प्रभावित लोगों को जरूरी सामान दिया जा रहा है। कुछ शिविर कैंप भी लगाए गए हैं, जहां पर भोजन की व्यवस्था की गई है। 

जिले के करीब 67 गांव बाढ़ से प्रभावित
आपको बता दें कि यमुना खादर में इस समय जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक करीब 67 गांव बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक धीरेंद्र ठाकुर और भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.