दहेज की बलि चढ़ी नवेली दुल्हन, आठ महीने पहले हुई थी शादी

ग्रेटर नोएडा में शर्मनाक मामला : दहेज की बलि चढ़ी नवेली दुल्हन, आठ महीने पहले हुई थी शादी

दहेज की बलि चढ़ी नवेली दुल्हन, आठ महीने पहले हुई थी शादी

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा में रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला की दहेज के लिए उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

फांसी पर लटका मिला शव
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सानिया (22 वर्ष) पत्नी जाहिद निवासी कस्बा रबूपुरा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी दी गई। महिला की आठ माह पूर्व शादी हुई थी। मृतिका के पिता तौहिद ने उसके पति जाहिद, सास खिलो, ससुर नन्नू खान, देवर आरिफ, असरफ, जावेद और फकरुन को नामित करते हुए उसके ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.