शादी में 60 लाख और दी इनोवा, अब मांग रहे फॉर्च्यूनर कार

ग्रेटर नोएडा में दहेज़ लोभियों की करतूत : शादी में 60 लाख और दी इनोवा, अब मांग रहे फॉर्च्यूनर कार

शादी में 60 लाख और दी इनोवा, अब मांग रहे फॉर्च्यूनर कार

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक पिता ने बेटी के साथ हो रही प्रताड़ना के बारे में आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फॉर्च्यूनर कार और अन्य कीमती चीज मांग रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में दीपक भाटी ने बताया कि अपनी बेटी तुलसी की शादी 16 नवंबर वर्ष 2021 को शैलेश पुत्र अशोक निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद के साथ की थी। पीड़ित के अनुसार, शादी में उन्होंने 60 लाख से ज्यादा खर्च किया था। पीड़ित का आरोप है की शादी के समय से ही उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज में फॉर्च्यूनर कार और अन्य
कीमती चीज मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की गृहस्थी बचाने के लिए उन्होंने 25 लाख रुपया और दे दिया तथा फॉर्च्यूनर की जगह इनोवा कार देने की बात कही, लेकिन आरोपी नहीं माने।

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
इसके बाद से ही उनकी बेटी का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति शैलेश, ससुर अशोक और उसके पति के ताऊ अजय समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.