लोकसभा चुनाव के लिए साथ आए डॉ.महेश शर्मा और धीरेन्द्र सिंह, ये बातें हुईं

गिले-शिकवे हुए दूर : लोकसभा चुनाव के लिए साथ आए डॉ.महेश शर्मा और धीरेन्द्र सिंह, ये बातें हुईं

लोकसभा चुनाव के लिए साथ आए डॉ.महेश शर्मा और धीरेन्द्र सिंह, ये बातें हुईं

Tricity Today | साथ आए डॉ.महेश शर्मा और धीरेन्द्र सिंह,

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शंखनाद होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने एक बार फिर सांसद डॉ.महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma MP) को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र (Gautam Buddh Nagar Loksabha Constituency) से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है । ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के सांसद उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा भी पीछे नहीं हैं। महेश शर्मा ने रूठों को मानना शुरू कर दिया है। उन लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, जिनसे उनके गिले-शिकवे हैं। सबसे पहले डॉ.महेश शर्मा ने जेवर से विधायक धीरेन्द्र सिंह से मुलाकात की है। मंगलवार की शाम डॉ.महेश शर्मा ने विधायक धीरेंद्र सिंह से रबूपुरा में उनके घर मुलाकात की है। इस दौरान धीरेंद्र सिंह के भतीजे और रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शशांक सिंह भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर इस मुलाकात की बदौलत दोनों के बीच अब दूरियां कम हो गई हैं। इसके अलावा गिले-शिकवे खत्म हुए हैं। डॉक्टर महेश शर्मा ने धीरेंद्र सिंह से लोकसभा चुनाव 2024 में कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कहा है।

करीब डेढ़ घंटा तक वार्ता हुई
धीरेंद्र सिंह और डॉ.महेश शर्मा की करीब डेढ़ घंटा लंबी वार्ता हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान काफी मुद्दों पर चर्चा की गई। गौतमबुद्ध नगर की राजनीतिक पर पकड़ रखने वालों का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दोनों के बीच मन मुटाव पैदा हुआ था। तनाव के बावजूद कोई मौका नहीं आया जब दोनों आमने-सामने रहे हों। लोगों का कहना है कि पार्टी में कुछ नेता हैं, जो महेश शर्मा और धीरेन्द्र सिंह को एक साथ देखना नहीं चाहते हैं। ऐसे लोग दोनों ओर 'आग में घी' डालने का काम करते हैं। सांसद और विधायक के बीच संवाद नहीं होने का फायदा ऐसे लोगों ने उठाया है। अब जब डॉक्टर महेश शर्मा चौथी बार सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं तो धीरेन्द्र सिंह से मुलाकात करना अच्छी पहल है।

लम्बी बैठक के बाद निष्कर्ष निकला
दोनों की लम्बे समय तक बैठक चली। बैठक में तय हुआ कि मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होगी। दोनों ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा करना है। योगी आदित्यनाथ के यूपी को "उत्तम प्रदेश" बनाने के संकल्प को साकार करना है।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

शशांक सिंह ने साझा किया फोटो
मंगलवार की शाम डॉ.महेश शर्मा ने विधायक धीरेंद्र सिंह से रबूपुरा में उनके घर मुलाकात की है। इस दौरान धीरेंद्र सिंह के भतीजे और रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शशांक सिंह भी मौजूद रहे। शशांक सिंह ने मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। महेश शर्मा ने भी इस मुलाकात से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.