डॉ.महेश शर्मा को मिला आधुनिक तकनीक से बना पहला एलपीजी सिलेंडर, अब यूपी के लोगों को भी मिलेगा

अच्छी खबर: डॉ.महेश शर्मा को मिला आधुनिक तकनीक से बना पहला एलपीजी सिलेंडर, अब यूपी के लोगों को भी मिलेगा

डॉ.महेश शर्मा को मिला आधुनिक तकनीक से बना पहला एलपीजी सिलेंडर, अब यूपी के लोगों को भी मिलेगा

Social Media | डॉ.महेश शर्मा को मिला आधुनिक तकनीक से बना पहला एलपीजी सिलेंडर

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को आधुनिक तकनीक से बनाया हुआ नया एलपीजी सिलेंडर उत्तर प्रदेश में लॉन्च कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश के लोग भी इस सिलेंडर का फायदा उठा सकेंगे। आईओसी (IOC) ने इस सिलेंडर का नाम एलपीजी कंमपोजिट सिलेंडर (LPG Composite Cylinder) रखा है। गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस कंपोजिट सिलेंडर का प्रथम कनेक्शन प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में शुभारंभ किया। 

इस दौरान उनके साथ पंकज कुमार एलपीजी इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) भी मौजूद रहे। यह कंपोजिट सिलेंडर अभी तक सिर्फ दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, फरीदाबाद और लुधियाना विक्रेताओं के पास ही मौजूद है लेकिन अब उत्तर प्रदेश के निवासी भी इस सिलेंडर का फायदा उठा सकेंगे और उसका कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे। कंपोजिट सिलेंडर में कई नई खूबियां हैं। इस सिलेंडर को आधुनिक रसोई घरों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। नई खूबियों को देखते हुए इस सिलेंडर में कई खासियत मौजूद हैं। 

क्या नई खूबियां है इस कंपोजिट सिलेंडर में 
नई खूबियों से बनए इस कंपोजिट सिलेंडर को आधुनिक रसोई घरों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह कंपोजर कैलेंडर अभी तक मौजूद सिलेंडरों के मुताबिक काफी हल्का है। स्टील के सिलेंडर के मुकाबले इस का वजन तकरीबन आधा है। इस सिलेंडर में आप यह भी पता कर सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कित कितनी गैस बची हुई है। इस सिलेंडर का एक हिस्सा पारदर्शी है, जिसकी मदद से आपको यह पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। उसके मुताबिक आप अपनी अगली सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। जिससे अचानक सिलेंडर खत्म होने की समस्या का डर भी नहीं रहता। इस कंपोजिट सिलेंडर को जंग रोधक बनाया गया है। इस लेंडर पर जंग नहीं लगता और सामान्य सिलेंडर को फर्श पर रखने से फर्श पर जंग के निशान पड़ जाते है लेकिन इस सिलेंडर से फर्श पर कोई निशान नहीं पड़ेगा। 

कैसे बनाया गया सिलेंडर 
साधारण सिलेंडर से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कंपोजिट सिलेंडर का निर्माण 3 परतों में किया है। इस सिलेंडर का निर्माण एक ब्लू- मोल्डेड हाई-डेंसिटी पॉलीथाइलीन (HDPE) इनर लेयर से किया गया है, जोकि पॉलीमर- रैपड फाइबर ग्लास की एक परत से ढका हुआ है। इसमें एचडीपीई(HDPE) की आउटर जैकेट भी फिट है, जो इसे और सुरक्षित बनाती है। 

कैसे प्राप्त करें इस सिलेंडर को 
कंपोजिट सिलेंडर को आप साधारण सिलेंडर से ही बदल सकते हैं। बदलने के लिए आपको सिक्योरिटी मनी देनी होगी। यह सिलेंडर 10 और 5 किलो में उपलब्ध है। 10 किलो वाले कंमपोजिट सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी मनी 3350 है और 5 किलो वाले कंमपोजिट सिलेंडर के लिए आपको 2150 रुपए देने होंगे।  10 किलो वाला कम कंमपोजिट सिलेंडर केवल घरेलू गैर- सब्सिडी वाली श्रेणी को मिलेगा और 5 किलो वाला कम कंमपोजिट सैंडल घरेलू गैर- सब्सिडी वाली श्रेणी के अंतर्गत फ्री ट्रेड एलपीजी से मिलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.