जेवर पहुंचे डॉ.महेश शर्मा, जनता जनार्दन से मांगे वोट

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : जेवर पहुंचे डॉ.महेश शर्मा, जनता जनार्दन से मांगे वोट

जेवर पहुंचे डॉ.महेश शर्मा, जनता जनार्दन से मांगे वोट

Tricity Today | जेवर पहुंचे डॉ.महेश शर्मा

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ.महेश शर्मा ने जनता से वोट मांगे। डॉ.महेश शर्मा ने जेवर विधानसभा में पड़ने वाले गांवों का दौरा मंगलवार को किया। इस दौरान मुख्य रूप से दादरी के विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, अतुल शर्मा, प्रकाश पहलवान, लोकमन प्रधान, संजीव नागर, अमरेश नागर, आदित्य शर्मा और विजय भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने देश को टॉप-5 में पहुंचाया
इस दौरान डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रंग चढ़ा हुआ है। नरेंद्र मोदी ने इतने बेहतरीन कार्य किए हैं कि उनको लोग भूल नहीं पा रहे और ना कभी आगे भूलेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अगर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना होते तो आज देश बहुत पीछे पहुंच गया होता। भारत देश की पहचान आज पूरे विश्व के कोने-कोने में है। हर बेहतरीन कार्य में भारत टॉप-5 में आता है। हमें नंबर वन बनने के लिए दोबारा से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को बनाना होगा।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.