डॉ.महेश शर्मा पहुंचे खुर्जा विधानसभा, गिनाई मोदी-योगी की उपलब्धियां

लोकसभा चुनाव 2024 : डॉ.महेश शर्मा पहुंचे खुर्जा विधानसभा, गिनाई मोदी-योगी की उपलब्धियां

डॉ.महेश शर्मा पहुंचे खुर्जा विधानसभा, गिनाई मोदी-योगी की उपलब्धियां

Tricity Today | डॉ.महेश शर्मा पहुंचे खुर्जा विधानसभा

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव को लेकर डॉक्टर महेश शर्मा का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को उन्होंने खुर्जा विधानसभा में दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर खुर्जा विधानसभा की विधायक मीनाक्षी त्यागी मौजूद रही। मीनाक्षी सिंह ने भी डॉक्टर महेश शर्मा के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की है। वहीं, लोगों ने  कहा है कि हमें डॉक्टर महेश शर्मा जैसा ही सांसद दोबारा चाहिए। महेश शर्मा ने सैकड़ों लोगों से खुर्जा विधानसभा में मुलाकात की है। इस बार डॉक्टर महेश शर्मा चौथी बार सांसद पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

"मोदी को योगी ने किया सब मुमकिन"
महेश शर्मा ने खुर्जा विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान के तहत गांव जवा, हसनपुर और आसफपुर नगलिया में सांसद महेश शर्मा गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में गौतमबुद्ध नगर ने अपनी विश्वस्तरीय पहचान बनाई हुई है। यह केवल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही मुमकिन था। अगर यह दोनों नहीं होते तो आज देश कितना आगे नहीं पहुंच पाता।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.