मजदूर महिला से ड्राइवर ने किया रेप, विरोध करने पर पति को चाकू से घोंपा

Greater Noida News : मजदूर महिला से ड्राइवर ने किया रेप, विरोध करने पर पति को चाकू से घोंपा

मजदूर महिला से ड्राइवर ने किया रेप, विरोध करने पर पति को चाकू से घोंपा

Google image | Symbolic Image

Greater Noida : दनकौर थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। जिसमें महिलाओं ने आरोप लगाया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के घर पहुंचा और वहां भी जबरदस्ती करने की कोशिश की गई है। विरोध करने पर पीड़िता के पति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि वह दनकौर थाना क्षेत्र में एक साइट पर मजदूरी करती है। महिला का आरोप है कि करीब 1 साल पहले वहां पर गाड़ी चलाने वाले एक युवक ने उसे झांसे में लेकर सुनसान जगह पर ले गया और वहां जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसी दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए इसके बाद से आरोपी महिला को चुप रहने की धमकी देकर कहने लगा कि अगर उसने किसी को उसके बारे में बताया तो वह महिला के यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला का आरोप है कि आरोपी इस वीडियो के सहारे उसको परेशान कर रहा था। इन सब से परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई जब पति आरोपी से बात करने के लिए गया तो आरोपी ने घर में घुसकर खींचातानी में पति को चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 
फिलहाल, दनकौर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। दनकौर थाना प्रभारी का कहना है कि इस पूरे मामले में दनकौर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का महिला के घर आना जाना लगा रहता था। कल रात महिला के पति और आरोपी की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और छीना झपटी में पति को चाकू लग गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.