विदेशी लड़कियों के नाम चल रही थी ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री, स्टूडेंट्स बने स्मगलर

Exclusive Story : विदेशी लड़कियों के नाम चल रही थी ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री, स्टूडेंट्स बने स्मगलर

विदेशी लड़कियों के नाम चल रही थी ग्रेटर नोएडा में 150 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री, स्टूडेंट्स बने स्मगलर

Tricity Today | पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 150 करोड़ रुपये की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनको जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने 100 करोड़ का ड्रग्स और 50 करोड़ का माल बरामद किया, जिसके माध्यम से ड्रग्स बनाया जा रहा था। इस मामले में जांच के दौरान पता चला है कि जिस स्थान पर फैक्ट्री चल रही थी, उस स्थान का रेंट एग्रीमेंट लड़कियों के नाम पर है। यह लड़कियां भी विदेशी हैं और ग्रेटर नोएडा शहर की एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती हैं। अभी तक की जांच में इस मामले में दो लड़कियों के नाम और चार लड़कों के नाम शामिल हुए हैं। जिसमें से चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

कैसे हुआ खुलासा
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि थाना ईकोटेक-1 प्रभारी अनुज कुमार, थाना दादरी प्रभारी सुजीत उपाध्याय और स्वाट टीम के प्रभारी यतेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के पास से ओनय्कची फ्रैंक और इमैनुवल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने एक कार में रखी हुई एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद की थी। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि ओमिक्रान-1 में स्थित एक मकान में वो लोग रहते हैं और वहां पर एमडीएमए समेत अन्य मादक पदार्थ बनाने की लोग फैक्ट्री चलाते हैं।

मौके से 26 किलो 760 ग्राम ड्रग्स मिला
इस पूछताछ के बाद पुलिस ने उस मकान में छापा मारकर वहां मौजूद इफेनयी जॅनबॉस्को और चिडी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बनी हुई कुल 26 किलो 760 ग्राम क्रिस्टल (एमडीएमए पाउडर) बरामद किया। इसके अलावा अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चा माल, उपकरण, रासायनिक माल, रसायन और दो कार बरामद हुई है। 

रेंट एग्रीमेंट लड़कियों के नाम
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी नाइजीरिया से आकर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। ये लोग मादक पदार्थ बनाकर देश के विभिन्न भागों में और यहां के कई विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेचते थे। पुलिस को मकान का रेंट एग्रीमेंट मिला है, जिसमें लड़कियों के नाम लिखे हुए हैं। इन आरोपियों के साथ दो लड़कियां और शामिल हैं, जो मूल रूप से अफ्रीका की रहने वाली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.