यूनाइटेड इंस्टिट्यूशन में डीएसपी लक्ष्मीसिंह चौहान ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, कहा- नारी से ही दुनिया  

ग्रेटर नोएडा : यूनाइटेड इंस्टिट्यूशन में डीएसपी लक्ष्मीसिंह चौहान ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, कहा- नारी से ही दुनिया  

यूनाइटेड इंस्टिट्यूशन में डीएसपी लक्ष्मीसिंह चौहान ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला, कहा- नारी से ही दुनिया  

Tricity Today | कार्यक्रम

Greater Noida : शनिवार को यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भूमिका की व्याख्या करना था। भारत में महिला एक मां के साथ उद्यमी, खिलाड़ी और रक्षा बल के रूप में बनकर उभरी हैं।  

इस दौरान पूर्व सेना अधिकारी कैप्टन अनुभा राठौर और डीएसपी सीबीआई आगरा डॉ.लक्ष्मी सिंह चौहान के साथ सीईओ मोना गुलाटी कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत की है। इस दौरान डॉ.लक्ष्मी सिंह चौहान और अनुभा राठौर का शॉल पहनाकर अभिवादन किया। 

यह कार्यक्रम दुनिया में महिलाओं की समानता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया, जो उनके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका और मां, बहन उद्यमी, खेल खिलाड़ी, रक्षा बल व्यक्तिगत के रूप में समाज के प्रति उनके योगदान की व्याख्या करता है। समारोह का संचालक अभिलाषा सिंह और अंकिता तिवारी ने किया है। इस दौरान मोना गुलाटी, यूसीई निदेशक सजीवन राव, यूसीईआर निदेशक अनिल यादव, सुरेन्द्र लालवानी निदेशक फार्मेसी समेत काफी टीचर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.