बदमाशों के डर से व्यापारी ने छोड़ा घर, पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, हर जगह को रही तारीफ

Greater Noida News : बदमाशों के डर से व्यापारी ने छोड़ा घर, पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, हर जगह को रही तारीफ

बदमाशों के डर से व्यापारी ने छोड़ा घर, पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, हर जगह को रही तारीफ

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के दादरी में एक व्यापारी अपना घर छोड़कर अपने पिता के मकान में रहने लगे थे। जानकारी मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के उच्च पुलिस अधिकारी व्यापारी के घर पहुंचे और लंबी चर्चा की। जिसके बाद व्यापारी अपनी बेटी के साथ वापस अपने घर चले गए हैं। यह वही व्यापारी हैं, जिनसे कुछ दिनों पहले दो युवकों ने बदतमीजी की थी। जिस समय व्यापारी अपनी बेटी के साथ जा रहे थे, उसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ अभद्रता की थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले के बाद व्यापारी के मन में काफी दहशत थी। जिसकी वजह से वह अपने घर छोड़कर अपने पिता के घर चले गए थे।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में शुभम गोयल जूते-चप्पल की दुकान करते हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों में अपनी 7 साल की बेटी को लेकर स्कूटी पर जा रहे थे। उसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ अभद्रता की थी। विरोध करने पर दोनों युवकों ने व्यापारी के साथ मारपीट की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बालाजी कॉलोनी में रहता था व्यापारी
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद व्यापारी काफी डरा हुआ था और वह शनिवार को अपना घर छोड़कर चला गया। व्यापारी अपनी बेटी के साथ बालाजी कॉलोनी में रहता था। वह बालाजी कॉलोनी को छोड़कर अपने पिता के घर चला गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के उच्च अधिकारी पीड़ित के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। 

पुलिस ने कहा- डरने की कोई बात नहीं
काफी लंबी चर्चा करने के बाद व्यापारी वापस अपने घर चले गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह हर घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। अगर कोई भी दिक्कत होती है तो पुलिस उनकी हर प्रकार से मदद करेगी, जिसके बाद व्यापारी अपने घर वापस चले गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.