पिछले 7 महीनों में 6 बार आया भूकंप, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बार-बार डोल रही धरती : पिछले 7 महीनों में 6 बार आया भूकंप, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

पिछले 7 महीनों में 6 बार आया भूकंप, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : रविवार की दोपहर को भूकंप के झटके लगे। कुछ समय के दौरान एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसको लेकर विशेषज्ञ भी काफी चिंतित हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान 5 बार से अधिक भूकंप आया। यह अपने आपमें बहुत बड़ा और चिंताजनक मुद्दा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आईआईटी कानपुर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर और जियोसाइंस इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ प्रो.जावेद एन मलिक ने कहा, "हिमालय रेंज में टेक्टोनिक प्लेट अस्थिर हो गई है। इसके चलते अब लंबे समय तक इस तरह के भूकंप आते रहेंगे। पिछले दो बार आए भूकंप का भी यह एक बड़ा कारण है। यह झटके हिमालयन रेंज पर आते हैं।" 

पिछले 7 महीनों में कब-कब आया भूकंप
15 अक्टूबर 2023
3 अक्टूबर 2023
17 जुलाई 2023
14 जून 2023
13 जून 2023
30 अप्रैल 2023

भारत के लोगों में गलत धारणा
प्रो.जावेद मलिक का कहना है, "वह खुद और उनकी टीम लंबे समय से भूकंप को लेकर अध्ययन कर रही है। इसमें भारत के लिए एक तरह की चिंताजनक स्थिति बन रही है। अगर लोग सोच रहे हैं कि भारत में बड़े भूकंप नहीं आएंगे तो वह गलत हैं।" उनका कहना है कि भूकंप आने पर लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

इसलिए आता है भूकंप
वैज्ञानिक का कहना है कि धरती की चार परतें हैं। जिसमें इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट है। क्रस्ट और ऊपरी मेनटल कोर को लिथोस्फेयर कहा जाता है। अब यह 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है, जिन्हें टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। यानि धरती की ऊपरी सतह 7 टेक्टोनिक प्लेटों से मिलकर बनी है। ये प्लेटें कभी भी स्थिर नहीं होतीं। ये लगातार हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें एक दूसरे की तरफ बढ़ती हैं तो इनमें आपस में टकराव होता है। कई बार ये प्लेटें टूट भी जाती हैं। इनके टकराने से बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, जिससे इलाके में हलचल होती है। कई बार ये झटके काफी कम तीव्रता के होते हैं, इसलिए ये महसूस भी नहीं होते। जबकि कई बार इतनी ज्यादा तीव्रता के होते हैं, कि धरती फट भी जाती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.