बुजुर्ग कांग्रेसी नेता पीताम्बर शर्मा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के साथ सपा में शामिल

दल बदल : बुजुर्ग कांग्रेसी नेता पीताम्बर शर्मा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के साथ सपा में शामिल

बुजुर्ग कांग्रेसी नेता पीताम्बर शर्मा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के साथ सपा में शामिल

Tricity Today | बुजुर्ग कांग्रेसी नेता पीताम्बर शर्मा पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के साथ सपा में शामिल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पितांबर शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में अखिलेश यादव ने उनको समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। पितांबर शर्मा के अलावा काफी नेता भी साइकिल पर सवार हुए हैं।

गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि पितांबर शर्मा पिछले करीब 10 सालों से भी ज्यादा समय से कांग्रेस में थे। वह कांग्रेस में पीपीसी के पद पर भी काम कर चुके हैं। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय ही कांग्रेस ने उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया था।



पवन शर्मा का कहना है कि कुछ समय बाद कांग्रेस में पितांबर शर्मा का आवागमन हो गया था। वह लगातार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। लेकिन निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस ने उनको कोई पद नहीं दिया था। वह एक सामान्य नेता के रूप में कांग्रेसी थे।

पितांबर शर्मा के अलावा बसपा के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अमरपाल शर्मा गाजियाबाद के पूर्व विधायक रह चुके हैं। उनके अलावा काफी भाजपा और कांग्रेसी नेताओं में बुधवार को समाजवादी पार्टी का दामन थामा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.