सौतेले बाप ने 12 साल की मासूम से रेप किया, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में शर्मसार करने वाली घटना : सौतेले बाप ने 12 साल की मासूम से रेप किया, गिरफ्तार

सौतेले बाप ने 12 साल की मासूम से रेप किया, गिरफ्तार

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। कासना कसबे में रहने वाले एक सौतेले पिता ने 12 वर्षीय मासूम लड़की के साथ बलात्कार किया है। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने जेल भेज दिया है।

बच्ची ने खुद पुलिस को जानकारी दी
पुलिस आयुक्त कार्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना कासना में रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची ने बीती रात पुलिस को सूचना दी कि उसका सौतेला पिता बिट्टू उसका कई माह से शारीरिक शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि तत्काल घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बच्ची के पिता की पूर्व में मौत हो चुकी थी। उसकी मां ने बिट्टू से दूसरा विवाह किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अपनों के बीच बच्चे असुरक्षित
बच्चों के प्रति अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने महिला और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान छेड़ रखा है। इसके बावजूद इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या बच्चों की अपनों के बीच असुरक्षा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.