ईएमसीटी की संस्थापक और टीम को 'महिला गौरव सम्मान' से किया सम्मानित, महिला उन्नति संस्था ने मनाया स्थापना दिवस

Greater Noida : ईएमसीटी की संस्थापक और टीम को 'महिला गौरव सम्मान' से किया सम्मानित, महिला उन्नति संस्था ने मनाया स्थापना दिवस

ईएमसीटी की संस्थापक और टीम को 'महिला गौरव सम्मान' से किया सम्मानित, महिला उन्नति संस्था ने मनाया स्थापना दिवस

Tricity Today | ईएमसीटी की संस्थापक और टीम को 'महिला गौरव सम्मान' से किया सम्मानित

Greater Noida : गुरुवार को महिला उन्नति संस्था ने अपने स्थापना दिवस पर ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय और टीम को "महिला गौरव सम्मान" से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह के द्वारा ईएमसीटी की संस्थापक और अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय और उनकी पूरी टीम को "महिला गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया। 

सम्मान हर एक महिला को समर्पित
ईएमसीटी की संस्थापक और अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि यह सम्मान हर एक महिला को समर्पित है, जो अपने परिवार के साथ–साथ समाज में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ईएमसीटी टीम नारी शक्ति से सम्पन्न है और अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभा रही है। पिछले कई वर्षों से ईएमसीटी की टीम शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रयास कर रही है, जो गरीब और मज़दूर वर्ग के बच्चों की शिक्षा के साथ–साथ उनकी किताबें, कपड़ों, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण पर ध्यान देती है।

विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर कार्य करती है टीम 
अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि इसके साथ–साथ वंचित परिवार की महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं रोज़गार के अवसर प्रदान करती है। इनकी टीम विभिन्न सामाजिक समस्याओं पर कार्य कर रही है। इस पुरस्कार के लिए महिला उन्नति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार भाटी और टीम को हार्दिक धन्यवाद दिया है। 

महिलायें हर क्षेत्र में लगातार उन्नति के रही हैं
आयोजन की मुख्य अतिथि सुषमा सिंह ने कहा कि महिलायें हर क्षेत्र में लगातार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रही है। सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को शिक्षा सम्मान स्वावलंबन सुरक्षा के साथ–साथ उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनायें शुरू की गई हैं। इसका लाभ महिलाओ को मिल रहा है। ईएमसीटी की टीम से सरिता सिंह, प्रियंका सिंह, सरिता वर्मा, अशिमा, गरिमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.