यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आला अधिकरी मौके पर पहुंचे

Big Breaking: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आला अधिकरी मौके पर पहुंचे

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, आला अधिकरी मौके पर पहुंचे

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरूवार की दोपहर को जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर दूर एक विमान की इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि विमान ने हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरी थी। जो अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन कुछ खराबी के कारण ग्लाइडर विमान की यमुना एक्सप्रेसवे पर ही इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी है। विमान में बैठा पायलट सुरक्षित है। 

पुलिस ने बताया कि यह मामला मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र का है। जहां पर गुरुवार की दोपहर के समय एक ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हुई है। पुलिस ने बताया कि इस विमान ने हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण ग्लाइडर विमान की इमरजेंसी लेंडिंग यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जेवर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर दूरी पर हुई। दोनों पायलट सुरक्षित है। 

सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। एक्सप्रेसवे के किनारे विमान को देखने के लिए भीड़ लग गई है। अधिकारियों ने घटना की जानकरी विमान के इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों को दी है। मौके पर विमान के इंजीनियर पहुंच गए है। विमान के ख़राब होने की वजह के बारे में पता लगाने के बारे में कोशिश की जा रही है। आस-पास के ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद है। विमान को देखने के लिए भीड़ लग गई है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.