देश की प्रसिद्ध शायरा की इज्जत के दुश्मन बने 17 लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

बड़ी खबर : देश की प्रसिद्ध शायरा की इज्जत के दुश्मन बने 17 लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

देश की प्रसिद्ध शायरा की इज्जत के दुश्मन बने 17 लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

Tricity Today | Surajpur Police Station

Greater Noida News : शहर की एक प्रसिद्ध शायरा के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में सूरजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह शिकायत शायरा के पति ने दर्ज कराई। वह एक वकील हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रसिद्ध शायरा के पति दिल्ली हाई कोर्ट और गौतम बुद्ध नगर न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डिजिटल मार्केटिंग के व्यवसाय से जुड़ी हैं और साथ ही एक प्रसिद्ध शायरा भी हैं। वह देश-विदेश में होने वाले मुशायरों में भाग लेती हैं और अक्सर आमंत्रण पर विभिन्न कार्यक्रमों में शायरी प्रस्तुत करती हैं।

बेहद अश्लील और अपमानजनक थे
पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि हाल ही में उनकी पत्नी ने एक मुशायरे के अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसे लोगों ने काफी सराहा और लाइक्स भी मिले। हालांकि, इस पोस्ट के बाद उनकी पत्नी के एक मित्र ने उन्हें जानकारी दी कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनकी पत्नी को लेकर कई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। मित्र ने इन टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी भेजे, जो बेहद अश्लील और अपमानजनक थे।

इन 17 लोगों के नाम सामने आए
अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में कई लोगों के नाम का उल्लेख किया है। जो इस अश्लील टिप्पणी और वीडियो अपलोड करने में शामिल हैं। इनमें नदीम फारूक निखत, बेकल शेर हुसैनाबादी, अबूजर नावेद, सुहेल उस्मानी, देवी जौनपुरी, तस्मार नकवी, जावेद खान, बकुला खान, कमर मोहम्मदाबाद, अरशद नूरी, माहिर फारुकी, साजिद अली, सतरंगी, तनवीर नूरी, जरवाली फैयाज, जीशान और चमन जैसे नाम प्रमुख हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.