इलेक्ट्रॉनिक चारा काटने की मशीन में करंट आने से किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बागपत : इलेक्ट्रॉनिक चारा काटने की मशीन में करंट आने से किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

इलेक्ट्रॉनिक चारा काटने की मशीन में करंट आने से किसान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Tricity Today | मृतक अशोक

Baghpat news : बागपत के नगला कनवाड़ा में इलेक्ट्रॉनिक चारा काटने की मशीन पर हरा चारा काटना भारी पड़ गया। किसान को बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

इलेक्ट्रॉनिक चारा काटने की मशीन से काट रहा था हरा चारा 
बागपत के नगला कनवाड़ा में अशोक आपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को घर में सुबह अशोक पुत्र लखमी पशुओं के लिये इलेक्ट्रॉनिक चारा काटने की मशीन से हरा चारा काट रहा था। अशोक ने जैसे ही मशीन को बंद करने के लिये तार हटाया तो वे बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही अशोक की चीख पुकार सुन परिजनों ने डंडे से विधुत तार हटाया, लेकिन तब तक अशोक की मौत हो चुकी थी। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
घटना की सुचना मिलने पर दोघट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अशोक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.