खेत जा रहे किसान पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पीट-पीटकर किया लहूलुहान

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात : खेत जा रहे किसान पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पीट-पीटकर किया लहूलुहान

खेत जा रहे किसान पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में थाना जेवर क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव में खेत पर जाते समय एक किसान पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। इस दौरान किसान को लाठी-डंडों से भी पीटा गया। वारदात के आरोपी मौके से भाग निकले। घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार
जानकारी के अनुसार कनीगढ़ी गांव निवासी नागेंद्र ने पुलिस से शिकायत की है। नागेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उसके पिता शीशराम फसल में पानी लगाने के लिए घर से खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने शीशराम पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

जल्द होगी गिरफ्तारी 
घटना के बाद परिजनों ने घायल किसान को जेवर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि किसान के बेटे नागेंद्र ने आरोपी हरिओम, दिनेश, सोनू, मोनू और लवकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.