यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को टोल फ्री करवाने वाले किसान नेता बर्खास्त : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- सत्ताधारी पार्टी से थी सांठगांठ

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को टोल फ्री करवाने वाले किसान नेता बर्खास्त : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- सत्ताधारी पार्टी से थी सांठगांठ

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को टोल फ्री करवाने वाले किसान नेता बर्खास्त : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- सत्ताधारी पार्टी से थी सांठगांठ

Tricity Today | भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी

Greater Noida : किसान संगठन भाकियू अम्बावता ने अपने कई पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा, "अनुशासनहीनता करने वाले पदाधिकारियों की भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) में कोई जगह नहीं है। यह लोग सत्ताधारी पार्टी से सांठगांठ करके यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को टोल फ्री करवा रहे थे। दलाली के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई पदाधिकारियों को एक सप्ताह पहले हटा दिया था। इन लोगों के जाने से संगठन पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।"

क्या है मामला
पिछले सप्ताह भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की बैठक का आयोजन ग्रेटर नोएडा मे किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने सचिन शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा नरेश चपरगढ़, बिन्नू अधाना और राजेश उपाध्याय सहित कई लोगों को संगठन से निष्कासित कर दिया था। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि यह लोग सत्ताधारी पार्टी से सांठगांठ करके वहनों को यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री कर रहे थे। इलाके में चल रहे विकास कार्यों में दलाली करने के लिए ठेकेदारों को परेशान कर रहे थे। प्रवक्ता ने आगे बताया, इन कारणों से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन सभी पदाधिकारियों को एक सप्ताह पहले हटा दिया था। इन लोगों के जाने से संगठन पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) संगठन पूरे देश में ईमानदारी के लिए जाना जाता है। दलाली और किसानों का शोषण करने वालों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.