सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे, समाजवादी पार्टी ने की फुल सपोर्ट

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ उग्र हुआ किसानों का आंदोलन : सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे, समाजवादी पार्टी ने की फुल सपोर्ट

सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे, समाजवादी पार्टी ने की फुल सपोर्ट

Tricity Today | सैकड़ो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे

Greater Noida News : किसानों का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन उग्र होता जा रहा है। हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर धरना स्तर पर पहुंचे हैं। किसानों का कहना है कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसान किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। इसके अलावा किसानों का समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी ने फुल सपोर्ट किया है। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों नेता धरना स्थल पर पहुंच गए हैं।

नोएडा के किसान भी सामने आए 
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष और तमाम नेता ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ हो रहे धरने में पहुंच गए हैं। यह किसानों का आंदोलन बड़ा होता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के अलावा नोएडा के किसान भी मौके पर इकट्ठा हो गए हैं। जो किसान नोएडा अथॉरिटी पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह किस भी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर पहुंच गए हैं। किसानों को साफ कहना है कि अपना हक लिए बिना धरना को समाप्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय में दिल्ली जाने की तैयारी की जाएगी। 

किसानों में क्यों है इतना आक्रोश
किसान सभा के प्रवक्ता डॉ.रूपेश वर्मा ने बताया कि किसान लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्तालाप कर रहे थे, लेकिन कोई भी अधिकारी किसानों की समस्याओं को समझने के लिए तैयार नहीं है। जिनकी जमीन पर शहर बसा हुआ है। उन्हीं को ही नजर अंदाज किया जा रहा है। अब किसान ऐसे अधिकारियों की वजह से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। जब तक किसने की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक यह धरना जारी रहेगा।

क्या-क्या है किसानों की मांग
किसानों की मुख्य मांगें 10 प्रतिशत प्लॉट, लीजबैक मामलों का निस्तारण, युवाओं को स्थानीय कंपनियों में नौकरी, भूमिहीन किसानों को 40 मीटर के प्लॉट और क्योस्क में स्थानीय महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना है। इन्हीं मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसान प्रदर्शन करने के लिए प्राधिकरण के गेट पर पहुंचे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.