ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों किसानों ने जंतर-मंतर पर किया हंगामा, कहा- भाजपा एंटी सिस्टम पार्टी बन गई

बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों किसानों ने जंतर-मंतर पर किया हंगामा, कहा- भाजपा एंटी सिस्टम पार्टी बन गई

ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों किसानों ने जंतर-मंतर पर किया हंगामा, कहा- भाजपा एंटी सिस्टम पार्टी बन गई

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों किसानों ने जंतर-मंतर पर किया हंगामा

Greater Noida News : रविवार को किसान सभा गौतमबुद्ध नगर के सैकड़ों लोग जंतर-मंतर पर ग्वालियर में प्रदर्शन कार्यों पर हुए पुलिस के अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे।  कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:00 बजे परी चौक से किसान सभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने जंतर-मंतर के लिए कूच किया। जंतर मंतर पर ग्वालियर में 25 सितंबर को हुए प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों पर फर्जी मुकदमे और जेल भेजने का कार्य किया गया था। अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला किया गया गया। इसके विरोध में जंतर मंतर पर बहुत सारे संगठनों का प्रदर्शन हुआ। 

प्रदर्शनकारियों के सर पर इनाम घोषित
किसान सभा गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष डॉ.रुपेश वर्मा ने कहा कि भाजपा एंटी सिस्टम पार्टी है, जिसका सामाजिक, न्याय, संविधान और अभिव्यक्ति की आजादी में कोई विश्वास नहीं है। इसीलिए ग्वालियर में प्रदर्शन कार्यों पर पुलिस ने फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं। प्रदर्शनकारियों के सर पर इनाम घोषित किए हैं और सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कार्यों को जेल में बंद किया है। 

पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज हो रहे
उन्होंने आगे कहा कि सरकार उत्पीड़ित जनता के सभी तत्वों का दमन कर रही है। जनता की आवाज उठाने वाले मीडिया कर्मियों के ऊपर आतंकवाद की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है। यह संदेश दिया जा रहा है कि जो भी पत्रकार या जनवादी व्यक्ति जनता के पक्ष में बोलेगा। उसकी जगह जेल में है। 

मौके पर ये लोग मौजूद रहे
इस मौके पर किसान सभा के महासचिव जगदीश नंबरदार, सचिव संदीप भाटी, अजय पाल भाटी, दुष्यंत, सुरेंद्र भाटी, अशोक भाटी, उपाध्यक्ष गवरी मुखिया, राकेश पप्पू ठेकेदार, सुधीर भाटी, सतीश यादव, सुरेंद्र यादव, निरंकार प्रधान, शिशांत, मनवीर भाटी, खानपुर, जितेंद्र भाटी, अजय पाल भाटी, मोनू मुखिया, नरेश नागर, ओमवीर नागर, करतार नागर, सुशील सुनपुरा, डॉ.विक्रम प्रशांत भाटी, गौरव यादव, मोहित नागर, अजब सिंह नेताजी, विनोद सरपंच और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.