जेवर के किसानों ने सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित, योगी आदित्यनाथ के लिए बोली यह बड़ी बात

Yamuna Authority : जेवर के किसानों ने सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित, योगी आदित्यनाथ के लिए बोली यह बड़ी बात

जेवर के किसानों ने सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित, योगी आदित्यनाथ के लिए बोली यह बड़ी बात

Tricity Today | जेवर के किसानों ने सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण के किसानों का मुआवजा बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है बुधवार को दिन निकलते ही काफी किसान संगठन यमुना विकास प्राधिकरण पहुंचे। उन्होंने यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया है। इसके अलावा जेवर के किसानों ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है। किसानों ने कहा कि यह इसका जीता जागता सबूत है कि योगी सरकार हमेशा किसानों के भले के लिए सोचती है।

₹788 प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा बढ़ाया
आपको बता दें कि बीते महीनों जेवर विधानसभा के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने जेवर विधानसभा के किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे को बढ़ाने की मांग की थी। इसको लेकर यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने भी अपनी रिपोर्ट योगी आदित्यनाथ के सामने पेश की थी। जिसके बाद योगी सरकार ने जेवर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली किसानों को ₹3100 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा देने की घोषणा की है। इससे पहले ₹2322 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाता था। यानी कि सीधे तौर पर ₹788 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा रेट बढ़ाए गया है।

जेवर के किसानों ने योगी आदित्यनाथ का सपना किया पूरा
डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि पिछली बोर्ड बैठक में किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। उसके बाद यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजा गया। योगी आदित्यनाथ ने अब किसानों के भले के लिए इस प्रस्ताव पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। यह फैसला योगी आदित्यनाथ ने लिया है। अब किसानों को ₹788 का मुआवजा प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मिलेगा। किसानों को बढ़ा मुआवजा देने के लिए सबसे पहले धीरेंद्र सिंह ने मुद्दा उठाया था।

योगी आदित्यनाथ ने किसानों को दिया तोहफा
डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर के किसानों ने योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अपनी जमीनें दी है। योगी आदित्यनाथ किसानों के पक्ष में हमेशा से फैसल लेते आए हैं और एक बार फिर ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस तरीके से जेवर के किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है। आपको बता दें कि जिस जमीन पर देश का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, वह जमीन जेवर के किसानों ने ही दी है। अब किसानों के हक में उत्तर प्रदेश शासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.