किसानों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बीचों-बीच ट्रैक्टर खड़े किए , कई किलोमीटर लंबा जाम लगा

BIG BREAKING : किसानों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बीचों-बीच ट्रैक्टर खड़े किए , कई किलोमीटर लंबा जाम लगा

किसानों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बीचों-बीच ट्रैक्टर खड़े किए , कई किलोमीटर लंबा जाम लगा

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को जाम किया है

Greater Noida News : किसानों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को जाम किया है। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद ग्रेटर नोएडा परी चौक से नोएडा की तरफ जाते समय किसानों ने बीच मार्ग में अपने ट्रैक्टर खड़े कर लिए हैं। जिसकी वजह से भीषण जाम लग गया है। जिसके कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को भारी दिक्कतें आ रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे भी बंद किया
किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। काफी समय से देशभर में किसान आंदोलन चल रहा है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे जाम किया है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है। पुलिस किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है।  

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि आज तीनों प्राधिकरण के खिलाफ जिला गौतमबुद्ध नगर में बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। किसानों की विभिन्न मांगे हैं। जब तक सरकार और प्राधिकरण किसानों की मांगों को पूरा नहीं करेगी। तब तक किसानों का यह प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान अपने ट्रैक्टर को ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ लेकर रवाना हो रहे है।

यह है किसानों की मांगें -
किसानों के बच्चों को रोजगार मिले
किसानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिले 
किसानों को मुफ्त इलाज दिया जाए 
64.7 अतिरिक्त मुआवजा मिले 
10 प्रतिशत प्लॉट दिया जाए

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.