किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर की प्रार्थना, सरकार पर लगाए ये आरोप

ग्रेटर नोएडा : किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर की प्रार्थना, सरकार पर लगाए ये आरोप

किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर की प्रार्थना, सरकार पर लगाए ये आरोप

Tricity Today | किसानों ने कैंडल मार्च निकाल कर की प्रार्थना

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों की कुचलने से हुई मौत के बाद से किसान गुस्से में हैं। आज लखीमपुर में मृतक किसानों की याद में अरदास किया गया। ग्रेटर नोएडा में भी भारी संख्या में किसानों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए परी चौक गोल चक्कर पर कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने उन किसानों को शहीद बताया और राज्य-केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना है कि सरकार दोषी मंत्री और उसके बेटे को बचा रही है। 

आज पूरे प्रदेश में लखीमपुर खीरी हादसे को लेकर प्रदर्शन हुए, अरदास हुए और किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। ग्रेटर नोएडा में भी सैकड़ों की संख्या में किसान परी चौक गोल चक्कर पहुंचे। उन्होंने कैंडल मार्च निकाला और 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। किसानों का कहना है कि इस हृदय विदारक घटना को कभी भुलाया नहीं जाएगा। सरेराह सत्ता के नशे में धुत एक मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चला दी। उन्हें रौंद डाला। लेकिन अब तक सरकार दोषियों को बचा रही है। उसके विरोध में और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया है। हमारी मांग है कि सरकार आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का तुरंत इस्तीफा ले। उन्हें जेल में डाले और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाए। उसके बाद ही किसानों की आत्मा को शांति मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.