कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी धरना जारी, प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया हवन यज्ञ

ग्रेटर नोएडा में किसानों का आंदोलन : कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी धरना जारी, प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया हवन यज्ञ

कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी धरना जारी, प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया हवन यज्ञ

Google Images | कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी धरना जारी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर किसानों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठनों ने सोमवार से यहां अपना डेरा डाला हुआ है। सोमवार को दिन भर प्रदर्शन के बाद रात में भी किसान क्लेक्ट्रेट परिसर में जमे रहे। किसानों के प्रदर्शन से पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। किसानों ने मंगलवार सुबह प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया।

अनिश्चतकालीन आंदोलन की चेतावनी
किसानों की मुख्य मांग है कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को सार्वजनिक किया जाए। यह कमेटी 31 अगस्त को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है, लेकिन अब तक इसे जनता के सामने नहीं रखा गया है। इसके अलावा किसान आबादी क्षेत्रों की बैकलीज करने और भूमिहीन लोगों के लिए दुकानों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सोमवार की देर शाम तक चली जिलाधिकारी के साथ वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद किसानों ने रात्रि धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था। जिसने अपनी सिफारिशें शासन में 31 अगस्त को जमा की थीं। इन सिफारिशों को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक इन सिफारिशों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा और उनकी अन्य मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला
किसानों के प्रतिनिधि मंडल की जिलाधिकारी से सोमवार देर शाम तक वार्ता चली लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकलने के कारण किसानों ने दिन रात का धरना शुरू कर दिया है। इस आंदोलन में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण, एनटीपीसी और अन्य परियोजनाओं से प्रभावित किसान शामिल हैं। प्रमुख किसान संगठनों में किसान सभा, किसान परिषद, जय जवान जय किसान मोर्चा, किसान संघर्ष समिति ऐछर और संयुक्त किसान मोर्चा शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.