जीरो प्वाइंट पर धरना रहेगा जारी, कल संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

BIG BREAKING : जीरो प्वाइंट पर धरना रहेगा जारी, कल संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

जीरो प्वाइंट पर धरना रहेगा जारी, कल संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

Tricity Today | जीरो प्वाइंट पर मौजूद किसान

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर किसानों की अफसरों से करीब एक घंटे तक तक चली वार्ता विफल रही। जिसके बाद किसानों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। किसानों का कहना है कि यह धरना जीरो प्वाइंट पर जारी रहेगा। अब कल यानी गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा कि धरना जीरो प्वाइंट पर चलेगा या दलित प्रेरणा स्थल पर चलेगा।

जानिए पूरा मामला 
मंगलवार को 123 किसानों के जेल भेजे जाने के बाद से ही नोएडा पुलिस को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा था। देर शाम राकेश टिकैत के जीरो प्वाइंट पर पंचायत करने के ऐलान के बाद पुलिस के होश उड़ गए। बुधवार को टप्पल पुलिस ने राकेश टिकैत को को जीरो प्वाइंट पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका बेटा गौरव टिकैत जीरो पाइंट पर पहुंच गए। जीरो प्वाइंट पर किसानों की भीड़ देखकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने गौरव से बात करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। गौरव ने कहा कि जेल भेजे गए किसानों की रिहाई के बाद ही बातचीत शुरू होगी। जिसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद किसानों को जेल से रिहा कर दिया।

किसानों की मुख्य मांगें 
    1.अधिग्रहित जमीन के बदले किसानों को ज़मीन वापस दी जाए।
    2.मुआवजे में 64.7% अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाए।
    3.भूमि अधिग्रहण 2013 कानून के तहत लाभ दिए जाएं।
    4.भूमिहीन किसानों को आवासीय भूखंड और बेरोजगार युवाओं को कंपनियों में नौकरी दी जाए।
    5.स्थानीय स्कूलों और अस्पतालों में किसानों के परिवारों को प्राथमिकता दी जाए।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.