किसानों ने कार्यालय पर ताला लगाकर दिया धरना, बताई ये वजह

बड़ी खबर : किसानों ने कार्यालय पर ताला लगाकर दिया धरना, बताई ये वजह

किसानों ने कार्यालय पर ताला लगाकर दिया धरना, बताई ये वजह

Tricity Today | किसानों ने कार्यालय पर ताला लगाकर दिया धरना

Greater Noida News : धान की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने दनकौर की सरकारी अनाज मंडी के कार्यालय पर ताला लगा दिया। गुस्साए किसान वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में वरिष्ठ अफसरों के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। उनके आश्वासन और तौल शुरू होने के बाद किसान धरने से उठे।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया, दनकौर अनाज मंडी क्षेत्र के किसान पिछले 1 हफ्ते से धान बेचने के लिए परेशान हैं। केंद्र पर धान रखा हुआ है। लेकिन तौल नहीं हो रही। इससे नाराज किसानों ने दनकौर मंडी कार्यालय पर तालाबंदी कर दी और वहीं धरने पर बैठ गए। 

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में किसान दनकौर की अनाज मंडी पर जमा हुए थे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि, धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने यह कार्रवाई की। मंडी कार्यालय पर ताला लगाकर एफसीएस को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को मिली। 

उसके बाद एसडीएम सदर अंकित कुमार, एफसीआई की सेंटर इंचार्ज उर्मिला कुशवाहा और चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला संभाला। उसके बाद धान की तौल शुरू हुई। तब किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। इस मौके पर सोरन प्रधान, देशराज नागर, रमेश कसाना, अखिलेश प्रधान, सतीश कनारसी, अरविंद, आंशु अट्टा, बले नागर और ओमबीर समसपुर आज मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.