इस दिन से सेक्टर-148 स्टेशन पर मिलेगी फास्ट मेट्रो की सुविधा, इन स्टेशनों पर अभी ठहराव नहीं

अच्छी खबर : इस दिन से सेक्टर-148 स्टेशन पर मिलेगी फास्ट मेट्रो की सुविधा, इन स्टेशनों पर अभी ठहराव नहीं

इस दिन से सेक्टर-148 स्टेशन पर मिलेगी फास्ट मेट्रो की सुविधा, इन स्टेशनों पर अभी ठहराव नहीं

Tricity Today | Metro

Greater Noida News : नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन पर फास्ट मेट्रो का दायरा और घटा दिया है। अब से मेट्रो सेक्टर-148 स्टेशन पर भी रुक कर चला करेगी। अब से पहले फर्स्ट मेट्रो इस स्टेशन पर सुबह और शाम के समय में बिना रुके चलती थी। यह निर्णय एनएमआरसी ने लोगों के विरोध के कारण लिया है। यह व्यवस्था एक फरवरी से लागू होगी। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। 

इस समय बिना रुके लगभग 10 स्टेशनों पर चलती फास्ट मेट्रो 
एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि एक साल पहले लोगों की सहूलियत और सुविधा के लिए फास्ट मेट्रो ट्रेन शुरू की थी। यह सुबह 8 से 11 और शाम में 5 बजे से 8 तक लगभग 10 स्टेशनों पर बिना रुके चलती थी। जिससे नोएडा से ग्रेटर नोएडा परी चौक जाने वाले लोग जल्दी और कम समय में पहुंच जाते थे। लेकिन लोगों के विरोध करने के बाद अब एनएमआरसी ने फास्ट मेट्रो का दायरा घटा दिया है। अब से पहले सेक्टर-148 स्टेशन पर मेट्रो बिना रुके चलती थी। लेकिन अब सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन पर फास्ट मेट्रो सुबह और शाम के समय में रुका करेगी। यह निर्णय एक फरवरी से लागू हो जाएगा। लोगों की सहूलियत के लिए यह निर्णय लिया गया है। 

व्यस्त समय में इन स्टेशनों पर नहीं रुकती मेट्रो 
एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि इस लाइन पर व्यस्त समय में 10 मिनट और बाकी समय में 15 मिनट के अंतर से मेट्रो चल रही है। लेकिन अभी भी सेक्टर -144, 145, 146 और 147 स्टेशन पर व्यस्त समय में बिना रुके चलती रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.