पिता ने जुड़वां बेटों समेत खाया जहर, पिता और एक बेटे की मौत, दूसरे बेटे की हालत गम्भीर

ग्रेटर नोएडा BREAKING :  पिता ने जुड़वां बेटों समेत खाया जहर, पिता और एक बेटे की मौत, दूसरे बेटे की हालत गम्भीर

पिता ने जुड़वां बेटों समेत खाया जहर, पिता और एक बेटे की मौत, दूसरे बेटे की हालत गम्भीर

Tricity Today | BIG BREAKING

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गांव अच्छेजा में एक शराबी व्यक्ति ने गृह क्लेश के चलते अपने दो विकलांग बेटों को जहर खिला दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। उपचार के दौरान पिता और उसके एक बेटे की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे बेटे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। नाजुक हालत के चलते डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि ग्राम अच्छेजा में विवेक उर्फ पप्पू (46 वर्ष) उत्तर प्रदेश रोडवेज में कर्मचारी था। वह परिवार के साथ गांव में ही रहता था। मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू शराब का आदी था। आए दिन घर में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे के शराब के नशे में उसनव पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। बात इतनी बढ़ गई कि उसने अपने दो जुड़वां विकलांग बेटों आकाश और विक्की (22 वर्ष) को सल्फास खिला दिया। फिर विवेक ने खुद भी सल्फास खा लिया।

पुलिस ने बताया कि तीनों की हालत बिगड़ने पर पत्नी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी तीनों पिता-पुत्र को लेकर आनन फानन में बादलपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान पिता विवेक और उसके एक बेटे आकाश की मौत हो गई है। दूसरे बेटे विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसीपी बिसरख योगेंद्र कुमार ने बताया कि विवेक के अधिक शराब का सेवन करने से घर में क्लेश हुआ। उसने पहले खुद जहर खाया और फिर दोनों बेटो को जहरीला पदार्थ खिला दिया। विवेक और उसके एक बेटे की मौत हो गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे बेटे की हालत नाजुक है। वह नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.