दहेज के लिए हत्या करने वाले ससुर और देवर गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल

GREATER NOIDA : दहेज के लिए हत्या करने वाले ससुर और देवर गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल

दहेज के लिए हत्या करने वाले ससुर और देवर गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका जेल

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

  • 24 अप्रैल की रात गला दबाकर कर दी गई थी महिला की हत्या
  • ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे की वारदात, आरोपी हो गए थे फरार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में रहने वाली महिला की दहेज के लिए 24 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 24 अप्रैल की रात महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई थी। पुलिस ने महिला के पति बृजेश को घटना के दौरान ही गिरफ्तार किया था। आरोपी देवर और ससुर फरार हो गए थे।

सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाली महिला डॉली की बीते 24 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में डॉली के परिवार से कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पति, ससुर और देवर को नामजद किया गया था।पुलिस ने बुधवार की सुबह महिला के ससुर आनंदे और देवर मंजेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कस्बे में रहने वाले एक रिश्तेदार से मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.