योगी आदित्यनाथ के मंत्री से मिला फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए, कहा- प्राधिकरण में पनप रहा भ्रष्टाचार

Greater Noida : योगी आदित्यनाथ के मंत्री से मिला फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए, कहा- प्राधिकरण में पनप रहा भ्रष्टाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्री से मिला फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए, कहा- प्राधिकरण में पनप रहा भ्रष्टाचार

Tricity Today | फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ने कुंवर बृजेश सिंह से मुकालात की

Greater Noida News : फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए (ग्रेटर नोएडा) ने उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह से मुकालात की। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसरों की कुंवर बृजेश सिंह से शिकायत की गई। इस दौरान काफी मुद्दे उठे। बृजेश सिंह से गंभीरता के साथ फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की बात सुनीं। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है। 

इन मुद्दों पर हुई बात
फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा ने बृजेश सिंह से कई मुद्दों पर बात की। पदाधिकारियों ने बृजेश सिंह से कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार काफी ज्यादा बढ़ गया है। प्राधिकरण ने शहर में गार्बेज चार्ज लगा दिया है, जो काफी गलत है। पानी के बिलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। बड़ी परियोजनाओं पर कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा आरडब्ल्यूए को अनदेखा किया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस पर राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने जल्द से जल्द मदद और कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

इन लोगों ने की मुलाकात
इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव दीपक कुमार भाटी, मनीष भाटी, ऋषिपाल भाटी, जितेंद्र भाटी, सुरेन्द्र शर्मा, परितोष भाटी, युधिष्ठिर शर्मा, अमित प्रभात, अरविंद भाटी, जितेंद्र शर्मा, सुधीर चौधरी, मनोज नागर, बलराज हूण, संजय कसाना, शेर सिंह भाटी, देवराज नागर, आजाद अधाना, प्रमोद भाटी, धर्मवीर मावी, राजेश शुक्ला और सालवान आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.