रस्सा कूदते समय महिला टीचर फर्स पर गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा : रस्सा कूदते समय महिला टीचर फर्स पर गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रस्सा कूदते समय महिला टीचर फर्स पर गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दादरी थाना क्षेत्र में स्थित कस्बा दादरी में एक महिला टीचर रस्सा जंप कर रही थी। रस्सा जंप करते समय महिला टीचर असंतुलित होकर नीचे गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीचर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रस्सा जंप करते समय हुआ हादसा 
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाली 29 वर्षीय सोनल सिंह टीचर थी। बीती रात को वह अपने घर पर रस्सा जंप कर रही थी। रस्सा कूदते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई। सोनल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.