Yamuna Expressway/Greater Noida : बीती रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में दो मासूम बच्चे समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यह हादसे ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है।
आगरा से नोएडा की तरफ आ रही थी कार
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर से मिली जानकारी के मुताबिक दो अर्टिगा गाड़ी आगरा से नोएडा की तरफ आ रही थी। रास्ते में दनकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों अर्टिगा कार में टक्कर हो गई।
मौके पर मची चीख-पुकार
पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक कार पलट गई और दूसरी कार भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों गाड़ियों में सवार 8 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
सभी को अस्पताल में एडमिट करवाया
स्थानीय पुलिस ने एक्सप्रेसवे राहत दल की मदद से सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सभी 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में पता चला है कि सभी लोग आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे।
घायल लोगों की पहचान, सभी लोग राजस्थान के जिला अलवर में स्थित बानसूर गांव के रहने वाले हैं
60 वर्षीय ओम प्रकाश गोयल पुत्र मातादीन
32 वर्षीय मुकेश सैनी पुत्र कबूल नंद सैनी
57 वर्षीय लता देवी गोयल पत्नी ओमप्रकाश
26 वर्षीय प्रशांत गोयल पुत्र ओमप्रकाश
35 वर्षीय पंकज पुत्र संपत राम
32 वर्षीय शालू गोयल पत्नी पंकज गोयल
06 वर्षीय रोनक पुत्र पंकज गोयल
02 वर्षीय रिद्धि पुत्र पंकज गोयल