गौतमबुद्ध नगर के 100 प्राइवेट स्कूलों पर लगा एक-एक लाख रुपए का जुर्माना, डीएम मनीष वर्मा का आदेश

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर के 100 प्राइवेट स्कूलों पर लगा एक-एक लाख रुपए का जुर्माना, डीएम मनीष वर्मा का आदेश

गौतमबुद्ध नगर के 100 प्राइवेट स्कूलों पर लगा एक-एक लाख रुपए का जुर्माना, डीएम मनीष वर्मा का आदेश

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के 100 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा 4 स्कूलों के खिलाफ आरसी भी जारी की गई है। यह जुर्माना वर्ष 2020-21 में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के मामले में लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला
गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया गया है। हाईकोर्ट में 15% फीस समायोजित करने और विद्यालय छोड़ चुके छात्रों को वापस लेने का आदेश दिया था। जिस पर किसी भी स्कूल ने पालन नहीं किया। विद्यालय द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई थी और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फीस वापसी को लेकर स्टे दिया गया था। हालांकि, फीस को लेकर कोई स्टे नहीं दिया गया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी कहा गया है कि कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है। उसके बावजूद भी कोई पालन नहीं किया गया।

इन स्कूलों के खिलाफ आरसी जारी
इस मामले में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करवाते हुए जिले के 100 प्राइवेट स्कूलों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने खैतान पब्लिक स्कूल नोएडा, जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, शिव नादर स्कूल नोएडा और सैनफोर्ट स्कूल ग्रेटर नोएडा के खिलाफ आरसी जारी की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.